फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The Indian Air Force safely evacuated four NCC cadets from an altitude of 18,500 feet in Ladakh.

लेह-लद्दाख: 18,500 फीट की ऊंचाई पर फंसीं चार एनसीसी कैडेट्स, आईएएफ के जांबाजों ने समय रहते किया एयरलिफ्ट

Tue, 15 Sep 2026 09:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 15 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

लद्दाख में 18,500 फीट की ऊंचाई पर फंसीं चार एनसीसी महिला कैडेट्स को भारतीय वायुसेना ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाया।

विज्ञापन
The Indian Air Force safely evacuated four NCC cadets from an altitude of 18,500 feet in Ladakh.
एयरलिफ्ट करते आईएएफ के जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख में बेहद ऊंचाई वाले इलाके में फंसीं चार एनसीसी महिला कैडेट्स को भारतीय वायुसेना ने सुरक्षित निकाल लिया। चारों कैडेट्स ऑल-गर्ल हाई-एल्टीट्यूड हिमालयन ट्रेक अपराजिता में शामिल थीं। पैरांग ला दर्रे के पास तबीयत बिगड़ने और चोट लगने के बाद उन्होंने मदद के लिए एसओएस कॉल किया था।

विज्ञापन

The Indian Air Force safely evacuated four NCC cadets from an altitude of 18,500 feet in Ladakh.
एनसीसी कैडेट्स - फोटो : संवाद

भारतीय वायुसेना की 114 हेलीकॉप्टर यूनिट जिसे सियाचिन पायनियर्स के नाम से जाना जाता है उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 18,500 फीट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, खराब मौसम और बेहद कठिन रास्ते के बावजूद जवानों ने कैडेट्स को सुरक्षित निकाल लिया।

इस अभियान की खास बात यह रही कि मौके पर कोई तैयार हेलीपैड नहीं था। एनसीसी टीम ने अस्थायी हेलीपैड तैयार किया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर ने सटीक लैंडिंग कर चारों कैडेट्स को वहां से निकाला। उन्हें इलाज के लिए लेह स्थित सेना अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार चारों की हालत में अब सुधार हो रहा है।

अपराजिता ट्रेक 30 दिनों का करीब 250 किलोमीटर लंबा अभियान है। इसमें तीन महिला अधिकारी और 28 महिला कैडेट्स शामिल हैं। टीम ने हिमाचल प्रदेश से लद्दाख तक का सफर तय करते हुए 18,300 फीट ऊंचे पैरांग ला दर्रे को भी पार किया। यह दर्रा हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता

विज्ञापन
विज्ञापन

The Indian Air Force safely evacuated four NCC cadets from an altitude of 18,500 feet in Ladakh.
महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स लेह पहुंचे - फोटो : संवाद

इस बीच एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स 15 सितंबर को लेह पहुंचे। उन्होंने लद्दाख में एनसीसी की गतिविधियों और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे से भी मुलाकात की।

लेफ्टिनेंट जनरल वत्स ने फ्यांग में निर्माणाधीन एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। ‘अपराजिता’ ट्रेक का फ्लैग-इन समारोह 16 सितंबर को त्सो मोरीरी के पास कोरज़ोक में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed