{"_id":"6a97ca1ebb66b0fbb20eb7e8","slug":"tourist-injured-after-stone-hits-innova-vehicle-in-anantnag-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पहलगाम से लौट रहे पर्यटकों की इनोवा पर गिरा भारी पत्थर, एक पर्यटक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पहलगाम से लौट रहे पर्यटकों की इनोवा पर गिरा भारी पत्थर, एक पर्यटक गंभीर घायल
Wed, 02 Sep 2026 12:33 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:33 PM IST
सार
पहलगाम से अनंतनाग जा रही पर्यटकों से भरी इनोवा पर बुमजू मट्टन में पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर गया।
विज्ञापन
अनंतनाग हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग जिले के बुमजू मट्टन इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर लुढ़ककर सड़क से गुजर रही इनोवा कार पर जा गिरा। हादसे में कार में सवार एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुमजू दरगाह के पास केपी रोड पर हुई। इनोवा (JK01AT-8081) पहलगाम से अनंतनाग की ओर जा रही थी। वाहन को पट्टन, बारामुला निवासी आरिफ दिलावर खान चला रहे थे और उसमें छह पर्यटक सवार थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक भारी पत्थर नीचे आकर वाहन से टकरा गया। हादसे में ओडिशा के गंजाम निवासी 55 वर्षीय आर. हिमांशु प्रसाद राव को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद घायल पर्यटक को इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया।
विज्ञापन