{"_id":"66b119d8d73a31cf65018a65","slug":"three-terrorist-helpers-arrested-in-anantnag-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: अनंतनाग में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: अनंतनाग में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Tue, 06 Aug 2024 12:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:01 AM IST
सार
अनंतनाग में सोमवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनसे हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। पुलिस ने बिजबिहाड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग में सोमवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनसे हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। पुलिस ने बिजबिहाड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अनंतनाग पुलिस ने सेना की 1 आरआर और 90 बटालियन सीआरपीएफ के सहयोग से तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकी मददगारों की पहचान दाऊद अहमद डार, इम्तियाज अहमद रेशी और शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है। तीनों हसनपोरा तवेला के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसनपोरा तुलखान रोड पर संयुक्त नाके पर जांच के दौरान आतंकी मददगारों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, 8 पिस्टल राउंड, एक ग्रेनेड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के अलावा आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।
विज्ञापन