{"_id":"6acf72a769f5f488270a8e6b","slug":"police-crack-down-on-drug-peddlers-in-baramulla-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बारामुला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बारामुला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद
Wed, 14 Oct 2026 05:46 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
बारामुला के गुलनार पार्क में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 16 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, तीन सिरिंज और सात लाइटर बरामद किए। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारामुला पुलिस ने आजादगंज के गुलनार पार्क इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 16 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, तीन सिरिंज और सात लाइटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गश्त और जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस दल को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान मजीद तेली उर्फ गुंगा, निवासी बंगला बाग, ओल्ड टाउन बारामुला, आकिब अहमद गोजरी, निवासी गुलनार पार्क, बारामुला; और साहिल बशीर करनाई, निवासी गौसिया कॉलोनी, आजादगंज, बारामुला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान फैजान मजीद तेली के कब्जे से छह ग्राम, आकिब अहमद गोजरी से पांच ग्राम और साहिल बशीर करनाई से पांच ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से तीन सिरिंज और सात लाइटर भी जब्त किए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों को मौके पर बुलाया गया। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस स्टेशन बारामुला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21-29 के तहत एफआईआर संख्या 167/2026 दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।