Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The intensity of the cold in the Kashmir Valley continues to increase.

कश्मीर में ठंड का कहर: शोपियां से श्रीनगर तक शून्य से नीचे तापमान, कांप उठा लद्दाख; लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 27 Nov 2026 11:47 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है शोपियां -4.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा और पुलवामा में -3.4 और श्रीनगर में -2.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में पारा -8.2 डिग्री तक लुढ़क गया।

विज्ञापन
The intensity of the cold in the Kashmir Valley continues to increase.
कुलगाम में जम गया पेड़ - फोटो : PTI

विस्तार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट के चलते कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। शोपियां घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलवामा में -3.4 डिग्री और श्रीनगर में -2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लेह में तापमान गिरकर -8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

घाटी के कई अन्य इलाकों में भी रात बेहद ठंडी रही। पंपोर, श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतिपोरा में -3.0 डिग्री, पहलगाम में -2.8 डिग्री, बडगाम और अनंतनाग में -2.7 डिग्री, काजीगुंड में -2.4 डिग्री और कुपवाड़ा में -1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बांदीपोरा में -1.3 डिग्री, बारामुला में -0.5 डिग्री, गांदरबल में -0.2 डिग्री और कुकर्नाग में -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, सोनमर्ग में 0.8 डिग्री और कुलगाम में 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू संभाग में हालांकि तापमान घाटी के मुकाबले अधिक रहा लेकिन सुबह और रात के समय ठंड महसूस की गई। जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, कठुआ में 10.8 डिग्री, कटड़ा में 10.0 डिग्री, रियासी में 8.2 डिग्री, सांबा में 7.8 डिग्री और उधमपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किश्तवाड़ में 7.2 डिग्री, रामबन में 6.9 डिग्री, पुंछ और भद्रवाह में 6.6 डिग्री, बनिहाल में 4.8 डिग्री और राजोरी में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जम्मू एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

लद्दाख में सर्दी का असर और तेज रहा। लेह में न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल और नुब्रा घाटी के तापमान का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका।

घाटी में लगातार गिरते तापमान के बीच लोगों को सुबह और देर रात ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। कई इलाकों में पानी जमने जैसी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed