Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बारामुला के जेकेएसएसबी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जिला मजिस्ट्रेट बारामुला ने 29 नवंबर को निर्धारित गृह विभाग में जेकेएसएसबी सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा के मद्देनजर नामित परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिए हैं। जारी आदेश के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा रविवार 29 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक एक ही पाली में बारामुला जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के दिन सुबह 10:00 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक सभी नामित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को उचित पहचान सत्यापन और एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अन्य अधिकृत कर्मियों सहित परीक्षा स्टाफ को वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने और जहां लागू हो वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। आदेश में अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स या कोई अन्य अनधिकृत सामग्री ले जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े, ढीले कफ, हुडी या ऐसे अन्य परिधान पहनने से भी रोका गया है जिनका उपयोग सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक गैजेट छिपाने के लिए किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों के अंदर पानी की बोतलें, कलाई घड़ियां और विशेष चश्मे सहित किसी भी धातु की वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जबकि अधिकृत परीक्षा स्टाफ परीक्षा समाप्त होने तक परिसर नहीं छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति के बिना अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के पास अभ्यर्थियों के वाहन पार्क करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में उनके साथ आए लोगों की मौजूदगी पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, मजिस्ट्रेटों और परीक्षा के संचालन से जुड़े अधिकारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि आदेश का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed