फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorists open fire at non local labourer in Pulwama

Target Killing: कश्मीर में फिर लक्षित हमला, पांच महीने में आतंकियों ने 11 को बनाया निशाना

Fri, 02 Sep 2022 10:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Sep 2022 10:11 AM IST
सार

पुलवामा में आतंकवादियों ने पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर मुनीरुल इस्लाम पर गोलियों से हमला किया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन
terrorists open fire at non local labourer in Pulwama
आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को एक बार आतंकियों ने लक्षित हमले को अंजाम दिया। दहशतगर्दों ने पुलवामा में गैर-कश्मीरी मजदूर पर हमला किया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले 12 अगस्त को आतंकियों ने बांदीपोरा में टारगेट किलिंग की थी।
विज्ञापन


घाटी में पिछले चार महीनों में 11 बार लक्षित हत्याएं की गई हैं। हालांकि, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चलाए हुए हैं। गुरुवार को ही सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लक्षित हत्या में शामिल कई आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन


घाटी में हुई टारगेट किलिंग
  • 12 अगस्त: बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में गैर-कश्मीरी मजदूर पर फायरिंग की। इसमें उसकी मौत हो गई।
  • 18 जून: पुलवामा में पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की हत्या।
  • 2 जून: बडगाम में आतंकियों ने देर शाम दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, एक की मौत, एक घायल।
  • 2 जून:  कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 31 मई: कुलगाम के गोपालपोरा में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या।
  • 25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या। उसका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल।
  • 24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या। उसकी 7 साल की बेटी घायल  
  • 17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्सैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
  • 13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
  • 12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी।
  • 7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आइवा ब्रिज के पास आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed