फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Terrorist plot foiled in Nowgam sector, huge cache of arms recovered

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, एम4 कार्बाइन समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन
Terrorist plot foiled in Nowgam sector, huge cache of arms recovered
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस और सेना की नौगाम ब्रिगेड के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास नीरियन वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया। जवानों ने जंगल के बड़े इलाके को घेर लिया और सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे क्षेत्र को खंगाला।

विज्ञापन


इस दौरान जंगल के बीच आतंकी ठिकाना देखा गया। हथियारों को बरामद कर ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिरा है। इससे आतंकियों की घाटी में शांति को भंग करने की कोशिश नाकाम हुई है। पुलिस ने कलामाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को खंगालने में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हथियार बरामद
अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकाने से 4 मैगजीन सहित 2 एम सीरीज की असाल्ट राइफल, 3 मैगजीन सहित 2 पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड और कुछ कारतूस, नकदी, मैप और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या पाकिस्तान से चलाया जा रहा हथियारों का सिंडीकेट?
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के निकलने के साथ ही यह आशंका जताई जा रही थी कि तालिबान कश्मीर में आतंकवादियों का साथ देगा या नहीं। अब ऐसे हथियारों का आतंकी संगठनों के पास होना कहीं न कहीं एक ऐसे सिंडिकेट की तरफ इशारा कर रहा है जोकि पाकिस्तान से चलाया जा रहा है।



चाहे लश्कर की शैडो संगठन टीआरएफ या जैश की पीएएफएफ हो। यह दोनों संगठन पाकिस्तान की ओर से चलाए जा रहे हैं। ऐसे में उन तक हथियार पहुंचाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पार से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed