फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आतंकियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इलाके में आतंकियों के मददगारों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस ने सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 46 बटालियन की संयुक्त टीम ने मलपोरा मीर बाजार क्रॉसिंग काजीगुंड में नाका लगाया था। सुरक्षाबलों द्वारा एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक आल्टो कार को रुकने का इशारा किया गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। इशारे के बावजूद भी तीनों तीनों भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार मददगारों के पास चार ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, एक आईईडी, एक आईईडी तार, एक एके 47 राइफल व मैग्जीन और 30 कारतूस बरामद किए गए। इतना ही नहीं गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया। अधिकारी ने बताया कि तीनों की शिनाख्त मुश्ताक अहमद मीर के पुत्र औबैद मुश्ताक, मोहम्मद जमाल भट के पुत्र आदिल जमाल भट और गुलाम रसूल भट के पुत्र दानिश रसूल भट के रूप में हुई है। यह तीनों पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के डाडसरा त्राल के रहने वाले हैं। पुलिस ने काजीगुंड पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed