{"_id":"6b0897eca77db12a7f011085","slug":"mehbooba-mufti-gave-statement-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1072134-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेषनाग विवाद कश्मीर के अस्तित्व का मुद्दा, न कि राजनीतिक या धार्मिक : महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेषनाग विवाद कश्मीर के अस्तित्व का मुद्दा, न कि राजनीतिक या धार्मिक : महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित मुख्यालय में बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती। संवाद
-पीडीपी प्रमुख ने बीआरओ के साथ हुए एमओयू को रद्द करने और दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
- स्वतंत्र पर्यावरण विशेषज्ञों को दौरा करने की अनुमति देने और प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न रोकने की उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को शेषनाग झील के पास चल रहे निर्माण कार्य को कश्मीर के पारिस्थितिक अस्तित्व से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को तत्काल रद्द करने और परियोजना की पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीतिक या धार्मिक ध्रुवीकरण का नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए न तो राजनीतिक मुद्दा है और न ही धार्मिक। यह कश्मीर के अस्तित्व का सवाल है और देश भर के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है।
उन्होंने अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग का जिक्र करते हुए कहा कि इसके निर्माण के लिए आसपास के ग्लेशियर, जंगल, जल स्रोत और विशेष जलवायु परिस्थितियां बेहद जरूरी हैं। इस नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का सीधा असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को कथित तौर पर मंजूरी दिए जाने और बीआरओ के प्रोजेक्ट बीकन के साथ एमओयू की अवधि बढ़ाने के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि 3,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित संवेदनशील क्षेत्र में जेसीबी जैसी भारी मशीनरी कैसे पहुंचाई गई और क्या इससे पहले कोई व्यापक पर्यावरणीय अध्ययन किया गया था।
उन्होंने सरकार को आगाह किया कि धार्मिक तीर्थयात्राओं को सुविधाजनक बनाने और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील इलाकों में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा खड़ा करने के बीच अंतर समझना होगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को आम पर्यटन स्थलों या पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित करने की भूल नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि कश्मीर पहले से ही भूकंपीय क्षेत्र (सीस्मिक जोन) में आता है और यहां की लगभग 700 झीलें पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही हैं।
सरकार के इस आश्वासन को खारिज करते हुए कि शेषनाग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो स्वतंत्र पर्यावरण विशेषज्ञों, पत्रकारों और आम नागरिकों को वहां जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने वन मंत्री के हालिया दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उस दौरे की कोई तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे पारदर्शिता पर संदेह पैदा होता है।
महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि इस परियोजना का विरोध करने वाले युवाओं और पर्यावरण कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन याचिका शुरू करने वाली एक युवती को प्रताड़ित किया गया, जबकि कई युवाओं को थानों में बुलाकर उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। इसके अलावा, उन्होंने डल झील की बिगड़ती हालत और चिनार के पेड़ों की कटाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि प्राकृतिक हिम शिवलिंग बनना बंद हो गया और भविष्य में किसी कृत्रिम व्यवस्था पर विचार किया गया तो इससे यात्रा का धार्मिक महत्व समाप्त हो जाएगा।
कश्मीर की गंगा-जमुनी तहजीब का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय मुसलमानों ने सदियों से अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया है और प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी रक्षा की है। यह यात्रा न केवल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत, सांप्रदायिक सौहार्द और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही वन मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता ने शेषनाग को किसी भी तरह के नुकसान की आशंकाओं को खारिज किया था। सरकार का कहना है कि स्वीकृत योजना से किसी भी तरह के विचलन की जांच के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तत्काल रिपोर्ट तलब की है और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार से छह सवालों पर जवाब मांगा.
- बीआरओ के साथ एमओयू की अवधि क्यों बढ़ाई गई?
- क्या कोई पर्यावरण प्रभाव आकलन किया गया था और यदि हां, तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?
- जब संबंधित मंत्री ने जिम्मेदारी ली है, तो लोगों को स्थल पर जाने से क्यों रोका जा रहा है?
- जेसीबी मशीनें शेषनाग तक कैसे पहुंचीं, किसने इसकी अनुमति दी और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
- क्या सरकार बीआरओ के साथ समझौता रद्द करेगी और इस पर आधिकारिक बयान कब जारी करेगी?
- सरकार एमओयू की प्रति क्यों छिपा रही है और इसे सार्वजनिक कब करेगी?