बारामुला। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस की ओर से वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में जिला के विभिन्न क्षेत्रों की आठ टीमों व क्लबों ने भाग लिया। शनिवार को खुशल स्पोर्ट्स स्टेडियम सोपोर में इस वॉलीबाल चैंपियनशिप टूर्नामेंट का समापन हुआ।
इस चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया वॉलीबॉल क्लब और अमरगढ़ वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए काफी संख्या में लोग व खिलाड़ी पहुंचे। वहीं टूर्नामेंट के समापन समारोह में एडीसी शबीर रैना, एसएसपी इफ्तेखार तालिब , ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन जावेद हकीम के अलावा काफी संख्या में युवा व स्थानीय लोगों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। वहीं समापन समारोह में आए लोगों ने पुलिस की ओर से आयोजित करवाई गई इस वॉलीबाल चैंपियनशिप टूर्नामेंट के लिए सराहना करने के साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी ने फाइनलिस्ट टीमों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद