{"_id":"6aa461d6f7491d14ae00c185","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr31001-115683-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ड्यूटी से नदारद गुरेज के 10 डॉक्टरों का वेतन रोका गया, एसडीएम ने जारी किए कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ड्यूटी से नदारद गुरेज के 10 डॉक्टरों का वेतन रोका गया, एसडीएम ने जारी किए कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बांदीपोरा। गुरेज उप-मंडल में बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 डॉक्टरों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) गुरेज ने इन सभी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई गुरेज के विधायक और एसडीएम द्वारा 10 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्रों के किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है, जिसमें ये सभी चिकित्सक अपने कार्यस्थल से नदारद पाए गए थे।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित डॉक्टर अक्सर ड्यूटी से गायब रहने के आदी हैं, जिससे स्थानीय मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नोटिस पाने वालों में दो सलाहकार और आठ चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं, जिनमें डॉ. अब्दुल हमीद, डॉ. सैयद तुफैल, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. बिलाल अहमद, डॉ. हिलाल अहमद, डॉ. अमीन जगू, डॉ. इम्तियाज, डॉ. फारूक, डॉ. लतीफ और डॉ. तुफैल के नाम शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में बांदीपोरा के उपायुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) और ट्रेजरी अधिकारी गुरेज को भी निर्देश भेज दिए गए हैं। बीएमओ गुरेज को अग्रिम आदेश तक इन डॉक्टरों के वेतन बिल तैयार न करने और ट्रेजरी अधिकारी को ऐसे किसी भी वेतन बिल को पारित न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।