फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: गृह मंत्रालय से वार्ता बेनतीजा, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
लेह। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वार्ता में प्रमुख मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह तक पदयात्रा निकालने की घोषणा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दोनों संगठनों ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप शासन व्यवस्था और अधिक अधिकारों वाली निर्वाचित विधानसभा की स्थापना की मांग पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और 24 सितंबर की हिंसा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई। लेकिन किसी में भी उचित जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और लद्दाख प्रशासन के बीच समन्वय की कमी दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत जारी रहने के बावजूद कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं।
कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के नेताओं ने परिसीमन, वित्तीय अधिकारों और सांविधानिक सुरक्षा उपायों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि उसके प्रस्तावित मसौदे पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में चर्चा की जा सकती है।

आम जनता से सहयोग करने की अपील
लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक ने कहा कि 19 से 24 सितंबर तक प्रस्तावित पदयात्रा पिछले वर्ष 24 सितंबर की हिंसा में मारे गए लोगों की स्मृति में आयोजित की जाएगी। उन्होंने लद्दाख की मांगों के समर्थन में आम जनता से पदयात्रा में सहयोग और भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed