फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, T-20 Cricket, Pratap Ground, Police Organised

Srinagar News: श्रीनगर में टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
Srinagar, T-20 Cricket, Pratap Ground, Police Organised
श्रीनगर में पुलिस ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत श्री प्रताप कॉलेज ग्राउंड श्रीनगर में टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में जिला श्रीनगर की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं, टीमवर्क और खेल भावना दिखाने के लिए गतिशील मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी सुनीप चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर एसपी मुख्यालय शाह उमर, एसपी ईस्ट नेहा जैन, डिप्टी एसपी मुख्यालय सैयद स्लीत शाह, डिप्टी एसपी डीएआर नजीर अहमद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को चरित्र निर्माण, शारीरिक फिटनेस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे और अपराध जैसे सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

पुलिस खेलों और सीएपी के तहत सामुदायिक-उन्मुख पहलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराती है जिससे युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed