फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Smuggling of Wood, Langet, Kupwara

Srinagar News: लंगेट में लकड़ी की तस्करी असफल, वाहन जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Smuggling of Wood, Langet, Kupwara
कुपवाड़ा में पकड़ी अवैध लकड़ी। स्रोत पुलिस
कुपवाड़ा। लंगेट वन प्रभाग ने वन संरक्षण बल (एफपीएफ) गामा यूनिट लंगेट के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सान्जीपोरा क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की एक कोशिश को विफल कर दिया।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने रात के समय निगरानी अभियान के दौरान एक टाटा मोबाइल को रोका, जिसमें अवैध रूप से काटी गई हरी देवदार की लकड़ी लदी हुई थी। वाहन का करीब आधे घंटे तक पीछा किया गया और अंततः उसे रेनन क्षेत्र में पकड़ लिया गया। वन अधिकारियों को देखते ही चालक और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को खेत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

हालांकि वन विभाग की टीम ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसमें से लगभग 65 घन फीट हरी देवदार की सात लकड़ियां बरामद कर लीं। जब्त वाहन और लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लंगेट ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed