फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shab e Meraj, Celebrate, Programme Organised

Srinagar News: शब ए मेराज पर हजरतबल व कई मस्जिदों में हुई मजलिसें

विज्ञापन
Srinagar, Shab e Meraj, Celebrate, Programme Organised
- इशा की नमाज के बाद शुरू हुए दुरूद ओ सलाम और दुआएं चलीं रातभर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शब ए मेराज के अवसर पर शुक्रवार रात को मजलिसों, दुरूद ओ सलाम और दुआओं का दौर चला। अपनी मगफिरत के लिए भी दुआएं की गईं। सबसे बड़ा कार्यक्रम हजरतबल दरगाह में हुआ। रातभर की इबादत के बाद शनिवार सुबह फजर की नमाज के बाद दरगाह में रखे पैगंबर मोहम्मद साहब के बाल के दर्शन कराए जाएंगे। हर साल इसके लिए यहां हजारों जायरीन आते हैं।

शुक्रवार को रात को इशा की नमाज के बाद करीब 8 बजे से ही श्रीनगर की कई मस्जिदों और हजरतबल दरगाह के अलावा अन्य आस्तानों में दुरूद ओ सलाम का दौर शुरू हुआ। परिवार में जो गुजर गए हैं उनकी मगफिरत की दुआएं की गईं। मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए। शब ए मेराज का भी तस्किरा किया गया। आलिमों ने लोगों को इस रात की अहमियत बताई। देर रात तक चलते रहे इन कार्यक्रमों के बाद शनिवार को सुबह हजरतबल दरगाह में रखे पैगंबर मोहम्मद साहब के बाल के दर्शन हजारों लोगों को कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed