{"_id":"69712f2a907abd25940432cd","slug":"srinagar-sakina-ittu-health-minister-kulgam-inaugration-water-schemes-srinagar-news-c-10-jmu1052-817579-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: इत्तू ने बनिमुल्लाह में रखी 2.74 करोड़ की जल आपूर्ति योजना की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: इत्तू ने बनिमुल्लाह में रखी 2.74 करोड़ की जल आपूर्ति योजना की आधारशिला
विज्ञापन
- स्वास्थ्य मंत्री ने किया कुलगाम का दौरा, कहा-मिलेगा पर्याप्त पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बुधवार को कुलगाम जिले का दौरा किया । उन्होंने यहां हेरपोरा बनिमुल्लाह में जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी।
यह परियोजना यूटी कैपेक्स बजट के तहत 2.74 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। पूर्ण होने पर यह योजना क्षेत्र के बड़ी संख्या में घरों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल मुहैया कराएगी जिससे स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
आधारशिला रखने के समारोह के बाद मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की समावेशी और संतुलित विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिले।
विज्ञापन
जन भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि समुदाय की भागीदारी और फीडबैक प्रभावी शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खासकर पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों का जीवन स्तर सुधरे।