{"_id":"6b05f5f2b42d327da60d0fc8","slug":"srinagar-rainawari-gurudwara-guru-parv-the-dc-and-ssp-also-extended-their-best-wishes-srinagar-news-c-264-1-udh1007-118863-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीसी और एसएसपी ने भी दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीसी और एसएसपी ने भी दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर डीसी अक्षय लाबरू ने एसएसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती के साथ मंगलवार को जिले के रैनावारी इलाके में स्थित गुरुद्वारा छठी पातशाही का दौरा किया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर डीसी और एसएसपी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारे में माथा टेका। वहीं इस अवसर पर डीसी ने श्री गुरु नानक देव जी के योगदान और उनकी सार्वभौमिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिख गुरु की शिक्षाओं ने लंगर, संगत और कीर्तन जैसी महान सामाजिक संस्थाओं को बढ़ावा दिया जो समानता और निःस्वार्थ सेवा की भावना सिखाती हैं। एसएसपी ने भी गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को रेखांकित किया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
डीसी ने श्रद्धालुओं को दी जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस बीच जिला प्रशासन ने प्रकाश दिवस पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठी पातशाही गुरुद्वारे में कई संबंधित विभागों के माध्यम से पहले से ही सभी जरूरी इंतजाम किए थे। दौरे के दौरान आईएएस प्रोबेशनर आकाश गर्ग, एसपी नॉर्थ, तहसीलदार खन्यार और अन्य अधिकारी भी डीसी के साथ मौजूद रहे।