{"_id":"69f65887f56ffa18f70659b6","slug":"srinagar-pulwama-police-issue-advisory-not-upload-content-social-media-died-minor-boy-srinagar-news-c-10-lko1027-902328-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नाबालिग का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर लोग न करें शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नाबालिग का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर लोग न करें शेयर
विज्ञापन
- पुलवामा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने पुलवामा जिले के लोगों से नाबालिग का वीडियो या फोटो कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर न करने को लेकर शनिवार को सलाह जारी की है। पुलिस ने कहा, जिस बच्चे का शव छह दिन बाद बरामद किया गया उससे संबंधित कोई भी कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं होना चाहिए। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि 27 अप्रैल को डुबजन पुल के पास खेलते हुए बच्चा फिसलकर तेज बहाव वाले नाले में गिर गया था। उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा पुलिस सभी सोशल मीडिया यूजर्स/हैंडलर्स और मीडिया के सदस्यों को सख्ती से सलाह देती है कि वे उस दुखद घटना से जुड़े किसी भी वीडियो या फोटो को शेयर करने, अपलोड करने या सर्कुलेट करने से बचें।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले ही इस तरह का संवेदनशील कंटेंट अपलोड या सर्कुलेट कर दिया है उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे इसे तुरंत हटा दें। ऐसा न करने पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि मृतक की गरिमा और शोक संतप्त परिवार की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह के परेशान करने वाले कंटेंट को सर्कुलेट करने से न केवल परिवार का दुख और गहरा होता है बल्कि यह नैतिक और कानूनी मानदंडों का भी उल्लंघन है।
इसलिए सभी से आग्रह किया जाता है कि वे जिम्मेदारी से काम लें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय पूरी संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखें।