{"_id":"6a1f38e2eadcf5cd3700bc69","slug":"srinagar-property-seized-budgam-ompora-drug-smuggler-srinagar-news-c-10-1-agr1010-927906-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आरोपी नशा तस्कर का ओमपोरा बडगाम में मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आरोपी नशा तस्कर का ओमपोरा बडगाम में मकान कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। पुलवामा पुलिस ने एनडीपीएस मामले में शामिल नशे की तस्करी के आरोपी का 19.65 लाख कीमत का दो-मंजिला मकान बडगाम के ओमपोरा में कुर्क किया है।
कुर्क संपत्ति में दो-मंजिला कंक्रीट का मकान शामिल है जिसे 2023 में हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा, बडगाम में प्लॉट नंबर 445 पर 828.5 वर्ग फुट जमीन पर बनाया गया था। यह संपत्ति तौफीक अहमद शेख की है जो मूल रूप से यारबन हाजित्रा करनाह, कुपवाड़ा का रहने वाला है। वह फिलहाल हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा, बडगाम में रह रहा है।
इस संपत्ति को पुलिस स्टेशन राजपोरा में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में जब्त किया गया है। जांच में पता चला कि यह संपत्ति आरोपी की आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में कहीं ज्यादा है और इसे नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से हुई कमाई से खरीदा गया था।
विज्ञापन
पुलवामा पुलिस नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई करने और नशीले पदार्थों के व्यापार से अर्जित संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।