{"_id":"6a1c8703b1ea005bfd0d5dd1","slug":"srinagar-municipal-corporation-retirement-four-officials-srinagar-news-c-10-1-agr1010-926739-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसएमसी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसएमसी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने रविवार को वर्षों की समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अपने चार वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता निगम के कमिश्नर फज लुल हसीब ने की।
इस मौके पर ज्वाइंट कमीश्नर, सचिव स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ड्रेनेज और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में ज्वाइंट कमिश्नर (वर्क्स) शफात अहमद खान, चीफ सैनिटेशन ऑफिसर मुदासिर अहमद बंदे, कार्यकारी इंजीनियर निसार अहमद वंगू और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मुश्ताक अहमद नौशेहरी शामिल हैं। वहीं इस मौके पर कमिश्नर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और नगर निगम प्रशासन को मजबूत करने, नागरिक सेवाओं में सुधार और श्रीनगर के लोगों की सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
उन्होंने अधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और भविष्य की सफलताओं की कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने एसएमसी प्रशासन और अपने सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने निगम में अपने कार्यकाल को एक पुरस्कृत और समृद्ध अनुभव बताया और स्टाफ के समर्पण और टीम वर्क के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का समापन सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी समर्पित सेवा और श्रीनगर नगर निगम में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।