फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourist from West Bengal goes missing near the LoC.

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी के पास पर्यटक लापता, फर्जी पहचान पत्र मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

कुपवाड़ा के टीटवाल में एलओसी के पास पश्चिम बंगाल का 38 वर्षीय पर्यटक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसके कमरे से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने पहचान पत्र की जांच के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ाते हुए पर्यटक की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Tourist from West Bengal goes missing near the LoC.
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के निकट टीटवाल इलाके से पश्चिम बंगाल का एक पर्यटक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसने इलाके में प्रवेश के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, लापता व्यक्ति पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता निवासी 38 वर्षीय संजय सरदार है। वह टीटवाल स्थित एक गेस्ट हाउस से अचानक लापता हो गया। जब सुरक्षाबलों और जांच अधिकारियों ने गेस्ट हाउस के कमरे की तलाशी ली तो वहां उसका आधार कार्ड और अन्य निजी सामान बरामद हुआ। सत्यापन के दौरान उसका पहचान पत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

सख्त अनुमति के बाद पहुंचा था सीमांत क्षेत्र
अधिकारियों ने बताया कि संजय सरदार अकेले तंगधार पहुंचा था। एलओसी के नजदीक स्थित संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उसने क्रालपोरा पुलिस स्टेशन से टीटवाल जाने की आधिकारिक अनुमति प्राप्त की थी। शनिवार को उसके लापता होने की पुष्टि के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर के चिनैनी में मिली फोन की लोकेशन
तकनीकी टीम ने जब उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके में सक्रिय पाई गई। सुरक्षाबल अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि वह संवेदनशील सीमांत क्षेत्र से बिना सूचना दिए अचानक राजमार्ग की ओर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed