फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mir welcomes BRICS condemnation of Pahalgam attack, questions red carpet for China

श्रीनगर: चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया, फिर भी रेड कार्पेट; गुलाम मीर बोले- भारत को सख्त रुख दिखाना चाहिए था

Sun, 13 Sep 2026 05:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 13 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का स्वागत किया लेकिन चीन को रेड कार्पेट देने पर मोदी सरकार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Mir welcomes BRICS condemnation of Pahalgam attack, questions red carpet for China
गुलाम अहमद मीर - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डूरू से विधायक गुलाम अहमद मीर ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा किए जाने का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए।

विज्ञापन

मीर ने कहा कि करीब डेढ़ से दो साल पहले भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले की ब्रिक्स सम्मेलन में निंदा किया जाना स्वागत योग्य कदम है। लेकिन उनका कहना था कि बड़ा सवाल यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़े रहे देशों के प्रति भारत ने कैसा रुख अपनाया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, इसके बावजूद ब्रिक्स सम्मेलन में चीन का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि चीन ने गलवान में भारतीय सैनिकों को बलिदान किया और लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण किया।

मीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिक्स के मंच पर चीन के साथ इन मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए था और भारत का स्पष्ट रुख रखना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केंद्र सरकार विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed