फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PM package employees to get transit accommodation soon.

कश्मीर में पीएम पैकेज कर्मियों के लिए राहत की खबर: लंबे इंतजार के बाद मिलेगी छत, जल्द मिलेगा ट्रांजिट आवास

Mon, 14 Sep 2026 03:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 14 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

कश्मीर में पीएम पैकेज कर्मियों के लंबे समय से लंबित ट्रांजिट आवास का काम तेज कर दिया गया है और छह परियोजनाएं पूर्णता के उन्नत चरण में हैं। जेवन में 39 ब्लॉकों का सिविल कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
PM package employees to get transit accommodation soon.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर में कार्यरत कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित आवास के मुद्दे पर प्रशासन ने तेजी लाने की पहल की है। मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने सरकार से ट्रांजिट आवासों का काम शीघ्र पूरा कर पात्र कर्मचारियों को कब्जा सौंपने की  मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर नौ सितंबर को श्रीनगर के प्रेस क्लब में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

विज्ञापन

मंडलायुक्त कश्मीर की ओर से 11 सितंबर को डीएमआरआरएंडआर विभाग के प्रधान सचिव को भेजे पत्र में बताया गया कि छह ट्रांजिट आवास परियोजनाएं पूर्णता के उन्नत चरण में  हैं। इनमें जेवन (श्रीनगर), कुलंगामबाग (कुपवाड़ा), काकनमारन (बडगाम), लेथपोरा (पुलवामा), मच्छभवन (अनंतनाग) और चौगाम (कुलगाम) शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजीपी कश्मीर के साथ समन्वय कर पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम कर लिया गया है, जिसे कब्जा सौंपे जाने के बाद तैनात किया  जा सकेगा। इधर, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) सर्किल श्रीनगर साउथ ने जेवन में तैयार ट्रांजिट आवासों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।

विभाग के अनुसार जेवन में सभी 39 ब्लॉकों का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। इनमें 26 ब्लॉकों में लिफ्ट लगाई गई हैं। 10 लिफ्टों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से अनिवार्य प्रमाणन मिल चुका है, जबकि 16 लिफ्टों का प्रमाणन प्रक्रिया में है। पूरे परिसर की बाउंड्री और गेट लगाने का काम पूरा है। आंतरिक सड़कों को भी मैकडमाइज कर दिया गया है। विभाग ने डीएमआरआरएंडआर से तैयार ब्लॉकों का कब्जा लेने की कार्रवाई जल्द शुरू करने का आग्रह किया है, ताकि आवासों का इस्तेमाल बिना और देरी के किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed