{"_id":"69cecc193c6861c2300aa619","slug":"srinagar-mp-rahulla-reply-deupty-cm-on-x-srinagar-news-c-10-lko1027-876562-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रुहुल्ला का डिप्टी सीएम को जवाब... ना तुम में वो वजन था, ना कोई रूह की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रुहुल्ला का डिप्टी सीएम को जवाब... ना तुम में वो वजन था, ना कोई रूह की बात
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी पर सांसद ने शायराना अंदाज में किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी में जुबानी जंग फिर शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री को सांसद ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'मेरा ये है के: ना तुम में वो वजन था, ना कोई रूह की बात; तुम मेरी खता का बस बुरा सा असर (नतीजा) हो।”
बता दें कि बुधवार को विधानसभा की कार्रवाई के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक डॉ. बशीर अहमद वीरी आरक्षण नीतियों को लेकर चिंता जताते हुए और ओपन मेरिट वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए भावुक हो गए थे। इस पर उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कह था कि इस बारे में आप रूहुल्ला साहब और वीरी साहब दोनों को पूछ लीजिये।
सांसद रुहुल्ला ने उपमुख्यमंत्री का यह वीडियो अपने एक्स पर साझा करते हुए लिखा है कि शायरी की पंक्तियां लिखी हैं। रूहुल्ला नेकां खेमे में ऐसे नेता हैं जिन्होंने शुरू से छात्रों का साथ देते हुए अपनी ही पार्टी के साथ मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी में जुबानी जंग फिर शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री को सांसद ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'मेरा ये है के: ना तुम में वो वजन था, ना कोई रूह की बात