फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mehbuba Mufti, Held Meeting, Talk with Nadda, AIMS

Srinagar News: महबूबा ने केंद्रीय मंत्री नड्डा के साथ एम्स को लेकर की चर्चा, काम में तेजी लाने का किया अनुरोध

विज्ञापन
Srinagar, Mehbuba Mufti, Held Meeting, Talk with Nadda, AIMS
महबूबा मुफ्ती ने की बैठक। संवाद
-अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ अवंतिपोरा में बनने वाले एम्स का मुद्दा उठाया और उनसे चल रहे काम में तेजी लाने का अनुरोध किया।
महबूबा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से बात की और उनसे एम्स अवंतिपोरा में चल रहे काम में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि इसमें और देरी न हो। उन्होंने मुझे समय पर काम पूरा होने का भरोसा दिलाया। मुफ्ती ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यहां तैनात टीम दिन-रात मेहनत कर रही है लेकिन जिस तरह से पूरे जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं उसे देखते हुए एम्स अवंतिपोरा का जल्द चालू होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इससे बहुत जरूरी राहत और अच्छी मेडिकल सेवाएं मिलेंगी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह फोन कॉल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतिपोरा स्थित एम्स के दौरे के एक दिन बाद किया। इस दौरे ने लोगों का ध्यान खींचा था। जहां पीडीपी ने कहा कि महबूबा का दौरा निर्माण कार्य की प्रगति को समझने के लिए था, वहीं सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने समीक्षा करने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खिमबर में अपने घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में उपाध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एआर वीरी, महासचिव (संगठन) गुलाम नबी हांजूरा, मुख्य प्रवक्ता महबूब बेग, महासचिव खुर्शीद आलम और अब्दुल हक खान के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता नईम अख्तर, बशारत बुखारी, मंसूर हुसैन और यासिर रेशी और विधायक रफीक अहमद नाइक (त्राल), फैयाज अहमद मीर (कुपवाड़ा) और वहीद उर रहमान पर्रा (पुलवामा) शामिल हुए।
बैठक में पार्टी के कामकाज और जम्मू-कश्मीर में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed