फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Medical Camp, Army Organised, Underwan Yamukam, Gandherbal

Srinagar News: सेना ने गांदरबल के अंडरवान यामुकाम में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
Srinagar, Medical Camp, Army Organised, Underwan Yamukam, Gandherbal
गांदरबल में स्वास्थ्य ​शिविर। स्रोत सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। सेना के अंडरवान कैंप ने जिले के दूरदराज क्षेत्र अंडरवान यामुकाम में बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के दूरदराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग मुफ्त चिकित्सा परामर्श और इलाज लेने पहुंचे।
सेना के डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की टीम ने पूरी तरह से स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निदान और मौके पर मुफ्त दवाओं का वितरण किया। स्कूल जाने वाले बच्चों को स्वच्छता, सफाई और सीपीआर जैसी बुनियादी जीवन रक्षक तकनीकों के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया। इन सत्रों का उद्देश्य दीर्घकालिक जागरूकता उत्पन्न करना और युवा पीढ़ी को आवश्यक ज्ञान से सशक्त बनाना था जो आपात परिस्थितियों में वास्तविक अंतर ला सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पहल की गहरी सराहना व्यक्त की ओर कहा कि ऐसे प्रयास केवल चिकित्सा राहत ही नहीं बल्कि बलों से जुड़ाव और समर्थन की भावना भी लाते हैं। सेना के अधिकारियों ने भविष्य में इस तरह के आउटरीच कार्यक्रमों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 वर्ष आयु के आलम दीन ने कहा कि अपने जीवन में मैंने कभी इस दूरदराज़ क्षेत्र में इस तरह के मेडिकल कैंप लगते नहीं देखे। हजारों लोग सेना की पहल से लाभान्वित हो रहे हैं। पूरा समुदाय सेना के प्रति आभारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed