फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Leh highway reopens for LMVs DC Ganderbal Krittika Jyotsna flagged off first convoy of vehicles

कश्मीर: आज से श्रीनगर-लेह राजमार्ग खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू

Fri, 25 Mar 2022 01:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

श्रीनगर से लेह जाने वाले राजमार्ग को फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Srinagar Leh highway reopens for LMVs DC Ganderbal Krittika Jyotsna flagged off first convoy of vehicles
Srinagar Leh Highway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बर्फबारी के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहने के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग शुक्रवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। आज वाहनों के पहले काफिले को डीसी गांदरबल कृतिका ज्योत्सना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस सड़क से केवल हल्के मोटर वाहनों को गुजरने की ही अनुमति दी गई है। मौसम और ज्यादा सामान्य होने पर यह रास्ता अन्य वाहनों के लिए भी खोला जाएगा। डीसी गांदरबल कृतिका ज्योत्सना के हरी झंडी दिखाने के बाद वाहनों का पहला काफिला सोनमर्ग से कारगिल की ओर रवाना हुआ। इस मौके पर एसपी गांदरबल निखिल बोरकर, एसडीपीओ कंगन यासिर कादरी, डीएसपी ट्रैफिक गांदरबल, मेहराज उद दीन रैना, एआरटीओ गांदरबल बशारत महमूद, तहसीलदार गुंड जाविद इकबाल और अन्य ने अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को रिकॉर्ड 73 दिनों के बाद इस राजमार्ग को बहाल कर दिया गया था। श्रीनगर से लेह के लिए एकतरफा यातायात विषम दिनों में, जबकि लेह से श्रीनगर के लिए सभी दिनों में यातायात बहाल रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख और कारगिल क्षेत्रों के लिए आवश्यक आपूर्ति करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर फैसला बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed