फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, KPDCL, Storm Effect, Electricity Infrastructure

Srinagar News: मौसम की मार से बिजली ढांचे को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
Srinagar, KPDCL, Storm Effect, Electricity Infrastructure
कुलगाम में बिजली ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
- सुबह के बाद बहाल होना शुरू हुई आपूर्ति, शाम तक करीब 75 फीसदी लौटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के बड़े हिस्सों में वीरवार देर रात तक हुई भारी बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो हुई। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
केपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की मार के चलते बिजली की मांग में अभूतपूर्व गिरावट आई और रात करीब 10 बजे सिस्टम लोड घटकर मात्र 93 मेगावाट रह गया, जबकि सामान्य औसत लोड लगभग 1,650 मेगावाट होता है। रात भर नेटवर्क चालू रहा, लेकिन तेज हवाओं और गिरे मलबे से 33 केवी और 11 केवी फीडरों में बड़े पैमाने पर खराबी आई।
विज्ञापन


कई घरों की टिन की छतें उड़कर बिजली लाइनों पर गिर गईं जिससे बहाली का काम और जटिल हो गया। सुबह तक सब-ट्रांसमिशन स्तर पर 135 में से 103 (लगभग 76%) 33 केवी लाइनें खराब हो गईं, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन स्तर पर 11 केवी के 1,302 में से 1,275 फीडर ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपीडीसीएल ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सुबह से ही बहाली का काम शुरू किया, जिसकी निगरानी प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंताओं ने की। शाम 4:30 बजे तक लगभग 75 प्रतिशत नेटवर्क बहाल हो चुका था और स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर पर लोड 900 मेगावाट दर्ज किया गया। आवश्यक और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता दी गई।
सबसे अधिक प्रभावित जिले शोपियां, कुलगाम, बारामुला और बडगाम हैं, जहां ऊंचाई वाले इलाकों में 4.5 फीट तक बर्फबारी हुई जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई और बहाली में देरी हुई। केपीडीसीएल ने आगे बताया कि शेरी में 132 केवी देलिना-एलजेएचपी ट्रांसमिशन लाइन पर एक टावर क्षतिग्रस्त होने से अतिरिक्त चुनौती पैदा हुई है। जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम लगाकर लाइन बहाल करने का प्रयास कर रहा है। केपीडीसीएल ने दोहराया कि कर्मचारी और मशीनरी को युद्ध स्तर पर तैनात किया गया है और शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के प्रयास जारी हैं।



कांजीगुंड में 45 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में बिजली बहाल

कुलगाम। बीती रात काजीगुंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड केपीडीसीएल के उप -मंडल काजीगुंड के एईई वसीम मुस्तफा ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के बावजूद फील्ड टीमें अथक प्रयास कर रही है ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में अब तक लगभग 45 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है जबकि अन्य क्षेत्रों में काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed