{"_id":"69792d121b5d9dbad504bf34","slug":"srinagar-father-of-terrorist-national-flag-at-home-srinagar-news-c-10-jmu1054-821629-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आतंक की राह पर बेटा, तिरंगे के प्यार में पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आतंक की राह पर बेटा, तिरंगे के प्यार में पिता
विज्ञापन
शोपियां में घर की बालकनी में तिरंगा लहराते मोहम्मद रमजान शेख। संवाद
गणतंत्र दिवस पर शोपियां में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी के घर लहराया राष्ट्रध्वज
बालकनी में तिरंगा लहराते दिखे रमजान का वीडियाे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। कभी आतंकवाद के नाम से चर्चित रहे दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से राष्ट्रप्रेम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे घाटी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जहां एक तरफ सुरक्षाबल आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक मोस्ट वॉन्टेड आतंकी के पिता ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराकर यह साबित कर दिया कि देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा किसी भी पारिवारिक जुड़ाव से कहीं ऊपर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
यह मामला शोपियां के चोटीपोरा इलाके का है। यहां के निवासी मोहम्मद रमजान शेख ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर अपने घर की बालकनी से तिरंगा लहराया। रमजान के बेटे आबिद रमजान शेख उर्फ सैफुल्लाह/खालिद को लश्कर-ए-तैयबा का ए++ श्रेणी का स्वयंभू मोस्ट वॉन्टेड आतंकी कमांडर बताया जाता है।
आबिद पर युवाओं को गुमराह करने और कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। वह शोपियां और आसपास के जिलों में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है। मई 2024 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आबिद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोटीपोरा में उसकी जमीन और घर का हिस्सा कुर्क कर दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम को देशभक्ति और शांति की एक नई उम्मीद बताया है। ग्रामीणों का मानना है कि यह कदम समाज में सद्भाव को बढ़ावा देता है और लोकतांत्रिक परंपराओं में आम नागरिक के विश्वास को मजबूत करता है।
अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का सार्वजनिक रूप से सम्मान करना बदलते परिवेश और मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदमों का एक सकारात्मक संकेत है। यह घटना दर्शाती है कि हिंसा के दौर के बीच भी शांति और स्थिरता की चाहत आज भी दिलों में जीवित है।