फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Deputy CM, Surinder Chowdhary, Visit Damage Bridge of Chadura

Srinagar News: डिप्टी सीएम ने एएसवाईएम जिला अस्पताल और चडूरा में क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Srinagar, Deputy CM, Surinder Chowdhary, Visit Damage Bridge of Chadura
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को आगा सैयद यूसुफ मेमोरियल (एएसवाईएम) जिला अस्पताल, बडगाम का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने पानी और बिजली आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर सभी प्रभावित सेवाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने चडूरा में हाल ही में क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसके शीघ्र जीर्णोद्धार को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाद में उपमुख्यमंत्री ने चरार-ए-शरीफ में सूफी संत शेख नूर-उद-दीन नूरानी की दरगाह का दौरा किया। यहां उन्होंने माथा टेका।
विज्ञापन


एसकेआईसीसी में एट होम का आयोजन

श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को एसकेआईसीसी में 77वें गणतंत्र दिवस पर एट होम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधान सभा के सदस्य, संभागीय आयुक्त कश्मीर, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर, आयुक्त श्रीनगर नगर निगम, प्रमुख नागरिक, व्यापारी, मीडियाकर्मी, पूर्व सैनिक और नागरिक प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने मेहमानों से बातचीत की और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed