फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Congress, press Conference, Protest Against Bjp

भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन को लागू करना चाहती है : लैतफ्लांग

विज्ञापन
Srinagar, Congress, press Conference, Protest Against Bjp
श्रीनगर में पत्रकार वार्ता के बाद पार्टी मुख्यालय से रैली निकालने का किया प्रयास, पुलिस ने रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सजारिता लैतफ्लांग ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में आरोपी लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन लागू कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। पत्रकारवार्ता के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय से रैली निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर उन्होंने प्रदर्शन किया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। लैतफ्लांग ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल की घटना भाजपा सरकार की एक सोची समझी साजिश थी जिसके जरिए लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जीत संविधान, देश की जनता और विपक्ष की हुई।
विज्ञापन


महिला आरक्षण सभी महिलाओं का अधिकार है लेकिन महिलाओं के नाम पर राजनीतिक मंसूबे बनाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर नारी शक्ति की बात करती है जबकि हाथरस, उन्नाव, गुजरात और मणिपुर जैसे मामलों में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर खामोश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका था तो अब अचानक इसकी जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं की आड़ में परिसीमन लागू कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। महिलाएं इतनी जागरूक हैं कि इस साजिश को समझ सकें।

लैतफ्लांग ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, पहली महिला लोकसभा स्पीकर और पंचायती राज व्यवस्था दी जिसके तहत आज करीब 15 लाख महिलाएं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया और कहा, अगर 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाती हैं तो कांग्रेस सरकार का समर्थन करेगी।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महिला कांग्रेस की ओर से श्रीनगर कार्यालय से रैली निकालने की कोशिश की गई जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष शमीमा रैना कर रही थीं। हालांकि, पुलिस ने रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं के अधिकारों की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed