फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Transfers in Administration

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : शैलेंद्र कुमार को कृषि और अनिल कुमार सिंह को मिला पीडीडी का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
Transfers in Administration
- उपराज्यपाल के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए तबादला व पदस्थापना आदेश
विज्ञापन

- छह वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आयुक्त सचिव एम राजू द्वारा जारी सरकारी आदेश के तहत यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) शैलेंद्र कुमार अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अगले आदेश तक प्रशासनिक सचिव, कृषि उत्पादन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। लोक निर्माण विभाग के वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अनिल कुमार सिंह को अगले आदेश तक प्रशासनिक सचिव, विद्युत विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त, सचिव विक्रमजीत सिंह अपने कार्यभार के साथ प्रशासनिक सचिव, खनन विभाग (माइनिंग डिपार्टमेंट) का अतिरिक्त दायित्व भी निभाएंगे। जम्मू-कश्मीर महिला एवं बाल विकास विभाग के महानिदेशक पद पर कार्यरत मीर तारिक अली को स्थानांतरित कर नागरिक उड्डयन विभाग में सचिव पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग कश्मीर के निदेशक मोहम्मद अकबर वानी का तबादला कर उन्हें वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार लीना पाढ़ा को अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ अगले आदेश तक मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए दायित्वों का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed