{"_id":"6ae657537f6eb5dd61080590","slug":"srinagar-loc-national-integration-day-celebrate-ekta-nagar-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1053486-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता नगर से सिमारी तक : एलओसी पर स्थित भारत के पहले गांव में धूमधाम से मना ''''राष्ट्रीय एकता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता नगर से सिमारी तक : एलओसी पर स्थित भारत के पहले गांव में धूमधाम से मना ''''राष्ट्रीय एकता दिवस
विज्ञापन
लओसी पर स्थित भारत के पहले गांव में धूमधाम से मना 'राष्ट्रीय एकता दिवस
- फोटो : doda news
- कुपवाड़ा पुलिस व जिला प्रशासन ने किया एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण, 500 से अधिक ग्रामीणों और छात्रों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। नियंत्रण रेखा पर स्थित देश के प्रथम गांव सिमारी (करनाह, कुपवाड़ा) में शनिवार को ''''राष्ट्रीय एकता दिवस'''' पूरे राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कुपवाड़ा जिला पुलिस ने जिला प्रशासन के समन्वय से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सिमारी गांव में सीधा प्रसारण (लाइव स्क्रीनिंग) कराया।
इस अनूठी पहल के माध्यम से दूरदराज और सीमांत क्षेत्र के नागरिकों व छात्रों को देश के मुख्य राष्ट्रीय समारोह से सीधे जुड़ने और राष्ट्र की एकता व अखंडता के इस महापर्व का हिस्सा बनने का अवसर मिला।
इस विशेष कार्यक्रम में सिमारी और आसपास के सीमावर्ती गांवों से करीब 500 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ग्रामीणों ने बड़ी स्क्रीन पर गुजरात से प्रसारित हो रही भव्य परेड और राष्ट्रीय एकता के प्रदर्शन को पूरे जोश और गर्व के साथ देखा।
विज्ञापन
विभिन्न सीमावर्ती गांवों के लोगों ने एक मंच पर एकत्रित होकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन ''''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'''' की उस मूल भावना को चरितार्थ करता है जिसके तहत देश का हर नागरिक, हर गांव और हर सीमांत कोना राष्ट्रीय मुख्यधारा और देशभक्ति की भावना से समान रूप से जुड़ा हुआ है।
प्रशासन ने रेखांकित किया कि देश की साझा चेतना और जुड़ाव के आगे भौगोलिक दूरी कोई मायने नहीं रखती। गुजरात के एकता नगर से लेकर एलओसी के अंतिम छोर सिमारी तक एक ही उमंग और एक ही संदेश गूंजा विविधता में एकता, एक राष्ट्र के रूप में हम सब एक हैं।