फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cabinet Minister, Satish Sharma, Held Meeting

सर्दियों की तैयारी पूरी, सूबे में पर्याप्त भंडार : सतीश शर्मा

विज्ञापन
Srinagar, Cabinet Minister, Satish Sharma, Held Meeting
- मंत्री ने कुपवाड़ा में बैठक कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग व परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने वीरवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ कुपवाड़ा में एक बैठक के दौरान कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार की सर्दियों की तैयारी पूरी है। सूबे में खाद्य पदार्थों का पर्याप्त भंडार है।
इस बैठक में कुपवाड़ा के विधायक मीर मोहम्मद फैज, करनाह के विधायक जावेद अहमद मिर्चाल, लंगटे के विधायक खुर्शीद अहमद शेख, कुपवाड़ा के डीसी श्रीकांत सूसे, हंदवाड़ा के एडीसी, आरटीओ, खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक और युवा सेवाओं व खेल के संयुक्त निदेशक, मुख्य योजना अधिकारी और अन्य संबंधित जिला अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की समीक्षा करते समय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग को मंत्री को सूचित किया गया कि जिले में एनएफएसए और गैर-एनएफएसए श्रेणियों के तहत कुल 6,67,755 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। यह भी बताया गया कि वर्तमान में बुमहामा स्थित मुख्य विभाग के गोदाम में 267.81 मीट्रिक टन चावल जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा और हिमाच्छादित क्षेत्रों सहित करनाह, माचिल, केरन, बुडनमाल, जुमगुंड और कुमकड़ी में पहले ही चावल, आटा और चीनी का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, जिन्हें 170 केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। मंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाच्छादित और दूर-दराज के क्षेत्रों में कठोर मौसम की परिस्थितियों में वहां रहने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।
ट्रांसपोर्ट विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ कुुपवाड़ा ने मंत्री को जिले में संचालित यात्री बसों, ट्रकों और टैक्सियों की संख्या के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों ने मंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में शुल्क कर, फिटनेस और यात्री कर के माध्यम से 15.91 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, चालू वर्ष के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़िता कोष के तहत 5 लाख रपये वितरित किए गए हैं। प्रतिनिधियों की मांग का जवाब देते हुए मंत्री ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों को दैनिक आवागमन की सुविधा के लिए सरकारी बसें जारी करने की घोषणा की।

सरकारी भवनों के सौरकरण के संबंध में जानकारी दी गई कि अब तक 398 भवनों का सौरकरण किया जा चुका है और 17 भवनों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 2,798 सौर स्ट्रीट लाइटें इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024–25 में जबकि 344 और को वर्तमान वित्तीय वर्ष में इंस्टॉल करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। यह भी जानकारी दी गई कि जिले में 13 सोलर कृषि पंप आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 10 पहले ही इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी श्रद्धास्थल और स्टेडियमों में सोलर लाइट्स की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। इसी बीच जिले की सभी 6 निर्वाचन क्षेत्रों को मौके पर विभिन्न सोलर लाइट्स जारी की गईं। हाइड्रो पावर प्लांट्स के संबंध में मंत्री ने संबंधित एजेंसियों पर जोर दिया कि इन परियोजनाओं पर कार्य की गति बढ़ाई जाए, जिससे जिले में बिजली की स्थिति में सुधार होगा।

योजनाओं के निर्माण के संबंध में मंत्री ने सभी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए योजना बनाते समय संबंधित विधायकों के साथ पूर्ण समन्वय किया जाए। मंत्री ने जिले में युवा सेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने इस अवसर पर बोलते हुए अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं और पहलों को तैयार करते और लागू करते समय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ निकट सहयोग में काम करें।

वहीं इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी कुपवाड़ा ने जिले की विस्तृत जिला प्रोफाइल प्रस्तुत की। वहीं इस मौके पर मंत्री ने मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सौर लाइटें वितरित कीं। वहीं इस दौरान मंत्री व सलाहकार दोनों ने हायर सेकेंडरी स्कूल कुपवाड़ा के खेल मैदान व स्पोर्टस स्टेडियम गलिजू का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक कुपवाड़ा भी उपस्थित रहे। वहीं मंत्री ने अधिकारियों को इन दो मैदानों में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण के लिए व्यापक डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद मंत्री ने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके सभी जायज शिकायतों का समयबद्ध निवारण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed