{"_id":"6a3d8f357041388c0108983d","slug":"srinagar-birvah-abhinav-gupt-jyanti-devotees-reached-srinagar-news-c-10-1-agr1010-946569-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बीरवाह में हर्षोल्लास से मनाई गई अभिनव गुप्त जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बीरवाह में हर्षोल्लास से मनाई गई अभिनव गुप्त जयंती
विज्ञापन
माईसूमा स्थित शिव मंदिर में पूजा करते भक्त। अमर उजाला
- फोटो : संवाद
कश्मीरियत की दिखी अनूठी मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने किया कश्मीरी पंडितों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बगाम जिले के बीरवाह स्थित ऐतिहासिक और पवित्र अभिनव गुप्त गुफा (भैरव गुफा) परिसर में वीरवार को महान दार्शनिक, विद्वान और शैव मत के प्रणेता महा महेश्वर आचार्य अभिनव गुप्त की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर घाटी में सदियों पुरानी कश्मीरियत और सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली जहां स्थानीय मुस्लिम समुदाय और नागरिक समाज ने मिलकर दूर-दराज से आए कश्मीरी पंडित श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्सव की शुरुआत अभिनव गुप्त गुफा के समीप श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के गूंजते जयकारों के साथ हुई। गुफा के दर्शन के लिए कश्मीरी पंडित समुदाय के सैकड़ों लोग जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, यहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसे सिर्फ एक समुदाय का उत्सव न मानकर पूरी घाटी की साझा विरासत का प्रतीक बताया।
वक्ताओं ने आचार्य अभिनव गुप्त के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, आचार्य अभिनव गुप्त हमारे देश और कौम के एक बहुत बड़े सितारे, महान दार्शनिक और अद्वितीय विद्वान थे जिन्होंने कश्मीर से शैव दर्शन की शुरुआत की। आदि गुरु शंकराचार्य जी के बाद उन्हें सबसे बड़ा संत माना जाता है। उनके बाद स्वामी लक्ष्मण जू ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस पवित्र दिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए और अगली बार यहां हजारों की संख्या में लोगों को जुटना चाहिए।
विज्ञापन
इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय नागरिक समाज के योगदान की सराहना की गई। साथ ही, यात्रा की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन, एसडीएम, एसडीपीओ मागाम, बीरवाह पुलिस स्टेशन और विशेष रूप से सब-इंस्पेक्टर बशीर अहमद का आभार व्यक्त किया गया जो सुबह से ही व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। अंत में वक्ताओं ने स्थानीय मुस्लिम युवाओं (नौजवानों) को धन्यवाद दिया, जिन्होंने कश्मीरी पंडित भाई-बहनों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि कश्मीरियत जिंदाबाद थी, जिंदाबाद है और हमेशा जिंदाबाद रहेगी।
एक ही कौम, एक ही नस्ल और एक ही खून
स्थानीय मुस्लिमों कश्मीरी पंडितों का वलहाना इस्तकबाल करते हुए एक बेहद भावुक और सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, कश्मीरी मुसलमान और कश्मीरी पंडित एक ही कौम और एक ही नस्ल के लोग हैं। हमारा खून एक है, हमारी तहजीब, विरासत और संस्कृति एक है। कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीरी मुसलमान अधूरे हैं, और मुसलमानों के बिना पंडित अधूरे हैं। भले ही हम भौगोलिक रूप से कुछ समय के लिए दूर हुए हों, लेकिन दिलों से कभी दूर नहीं हो सकते। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए माता खीर भवानी मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वहां एक लाख कश्मीरी पंडित थे, तो उनकी सेवा में डेढ़ लाख कश्मीरी मुसलमान तैनात थे। यही कश्मीर की असली पहचान है।वक्ताओं ने कश्मीर की 6000 साल पुरानी समृद्ध सभ्यता का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर ने दुनिया को राजतरंगिणी जैसा ऐतिहासिक ग्रंथ दिया है। यह कश्यप ऋषि, नंद ऋषि (शेख-उल-आलम) और लल्लेश्वरी (लल द्यद) जैसी महान विभूतियों की भूमि है जिन्होंने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है।