{"_id":"69b5ce5a967c2b03200db6db","slug":"srinagar-badamwari-almond-blossom-festival-start-cm-inagurate-srinagar-news-c-10-lko1027-858881-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में वसंत का आगमन, बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में वसंत का आगमन, बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल शुरू
विज्ञापन
श्रीनगर के बादाम वारी पार्क में स्प्रिंग फेस्टिवल का शुभारंभ करते मुख्य मंत्री। स्रोत आयोजक
- मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- ऐसे आयोजन कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान करते हैं शानदार मंच
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक पुराने शहर में स्थित बादामवारी में आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल-2026 का उद्घाटन किया। फेस्टिवल का शीर्षक बादाम वेर ब्लूम्स रखा गया है और यह कश्मीर में वसंत के आगमन की घोषणा करता है। सीएम ने कहा कि यह उत्सव प्रकृति के साथ कश्मीर के शाश्वत जुड़ाव और इसकी जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बादामवारी हमेशा से श्रीनगर की विरासत का एक प्रिय हिस्सा रहा है। बादाम के फूलों का खिलना न केवल वसंत के आगमन का संकेत है बल्कि यह नवीनीकरण, आशा और सांस्कृतिक जीवंतता की उस भावना को भी दर्शाता है जो कश्मीर की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे उत्सव ऐतिहासिक स्थलों को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय कारीगरों व कलाकारों के लिए आर्थिक अवसर पैदा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आलमंड ब्लॉसम फेस्टिवल जैसे आयोजन कश्मीर के वसंत ऋतु की भव्यता, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करते हैं। ये पर्यटकों को आकर्षित करने और हमारी विरासत को संरक्षित करने में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी मदद करते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन बागवानी विभाग द्वारा किया गया था जिसमें शीर्ष अधिकारियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में आगंतुकों जिनमें छात्र और पर्यटक भी शामिल थे, ने भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बादामवारी का भ्रमण किया और उत्साहित आगंतुकों के साथ सेल्फी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बादामवारी के विकास और इसे समय पर आगंतुकों के लिए खोलने हेतु बागवानी विभाग की सराहना की। वसंत ऋतु की शुरुआत में ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग घूमने आए हैं। मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर के विभिन्न बागों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग पोर्टल (ई-टिकटिंग प्रणाली) का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और आगंतुकों की सुविधा को बेहतर बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे बागों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग की शुरुआत पर्यटक सुविधाओं के आधुनिकीकरण और आगंतुकों के लिए एक सुगम अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बगीचे तक पहुंच आसान और अधिक सुगम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। यहां प्रगतिशील किसानों, फूल उगाने वालों और कारीगरों ने अपनी उपज और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल मालिकों की कश्मीर के पारंपरिक शिल्पों को संरक्षित करने की दिशा में उनके योगदान तथा बागवानी और पुष्प-कृषि के क्षेत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर मंत्री जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, जदीबल के विधायक तनवीर सादिक, बागवानी विभाग के आयुक्त सचिव जुबैर अहमद, बागवानी निदेशक मथुरा मासूम, हस्तशिल्प निदेशक मुसर्रत उल इस्लाम और जम्मू-कश्मीर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पूरे प्रदेश के बगीचों के लिए ऑनलाइन गार्डन टिकटिंग सिस्टम किया लांच
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बादामवारी से जम्मू और कश्मीर के सभी बगीचों में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम लांच किया। यह कदम डिजिटल शासन को बढ़ावा देने और आगंतुकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जम्मू-कश्मीर सरकार के फ्लोरीकल्चर विभाग ने जम्मू-कश्मीर बैंक के सहयोग से बगीचों में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम शुरू किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म फ्लोरीकल्चर विभाग और जम्मू कश्मीर बैंक की एक संयुक्त पहल के रूप में विकसित किया गया है ताकि बगीचे में प्रवेश के टिकट खरीदने की प्रक्रिया को आगंतुकों के लिए सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन टिकटिंग की शुरुआत पर्यटक सुविधाओं के आधुनिकीकरण और आगंतुकों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस तरह होगी ऑनलाइन टिकटिंग
जम्मू-कश्मीर के बगीचों में प्रवेश पाने के लिए https://floriculture.jk.gov.in पोर्टल के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिल पाएगी। इससे न केवल टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़े होने की असुविधा समाप्त होगी बल्कि नकद लेनदेन और शारीरिक संपर्क पर निर्भरता को कम करेगी और भीड़ के बेहतर प्रबंधन में सहायता करेगी जिससे समग्र आगंतुक अनुभव बेहतर होता है। एक सहज लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए यह प्लेटफॉर्म डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और ई-बैंकिंग सहित कई डिजिटल भुगतान विकल्पों का समर्थन करता है जिससे आगंतुक अपनी पसंद के भुगतान माध्यम से बुकिंग पूरी कर सकते हैं।