{"_id":"6a496b4b1192d71f31028490","slug":"srinagar-arto-traffic-campaign-bandipora-taken-action-srinagar-news-c-10-1-agr1010-953298-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एआरटीओ बांदीपोरा की विशेष जांच मुहिम, 37 वाहनों के चालान, तीन ऑटो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एआरटीओ बांदीपोरा की विशेष जांच मुहिम, 37 वाहनों के चालान, तीन ऑटो जब्त
विज्ञापन
- अधिक किराया वसूलने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, यात्रियों के लिए किराया सूची लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन और डिप्टी कमिश्नर बांदीपोरा इंदु कंवल चिब के निर्देशों पर एआरटीओ की टीम ने जिले भर में विशेष जांच मुहिम चलाई। इस दौरान 37 वाहनों के चालान किए गए जबकि तीन ऑटो जब्त किए गए।
मुहिम का उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम और निर्धारित किराया नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान मुख्य रूप से ऑटो चालकों की ओर से अधिक किराया वसूलने और अवैध पार्किंग पर नजर रखी गई। खासकर अस्पताल रोड और कालूसा में आम जनता से शिकायतें मिली थीं इसलिए इन इलाकों में विशेष ध्यान दिया गया।
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 37 वाहनों के चालान किए गए। इससे लगभग 39,500 राजस्व मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा गंभीर उल्लंघन करने पर तीन ऑटो-रिक्शा भी जब्त किए गए। यात्रियों के हितों की रक्षा और किराया वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए एआरटीओ टीम ने ई-ऑटो के अंदर निर्धारित किराया सूची भी लगाई। ताकि यात्री आसानी से तय किराया देख सकें और अधिक वसूली की शिकायत कर सकें।
विज्ञापन
एआरटीओ ने सुरक्षित, कानूनी और यात्री-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी परिवहन संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित किराया संरचना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।