फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces killed a Pakistani terrorist in encounter Kupwara district

मारा गया सैफुल्ला: कुपवाड़ा मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सामान पर लिखा मिला 'मेड इन पाकिस्तान'

Tue, 18 Mar 2025 12:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला मारा गया है। कई घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली।

विज्ञापन
security forces killed a Pakistani terrorist in encounter Kupwara district
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने सोमवार को कई घंटे चली मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान सैफुल्ला के रूप में हुई। मारे गए आतंकी से हथियार, गोलियां और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। शाम तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा।

विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात राजवाड़ा जंगल क्षेत्र के खुमहूरा जचलडारा गांव में पुलिस को दो से तीन आतंकवादियों की मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोमवार तड़के घेरा सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसका जवानों की ओर से मुहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी हंदवाड़ा मुश्ताक अहमद के मुताबिक मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला मारा गया। सूत्रों का कहना है कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा संगठन से जुड़ा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आतंकवादी घेरा तोड़कर भागे
सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी घेरा तोड़कर जंगल क्षेत्र में भाग निकले। उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, ऑपरेशन के दौरान पुलिस के एक जवान के घायल होने की बात भी कही जा रही थी, हालांकि एसएसपी हंदवाड़ा ने इससे इन्कार किया है।


एके-56 राइफल व गोलियां बरामद...कई सामान पर लिखा है-मेड इन पाकिस्तान
मारे गए आतंकी के पास से 1 एके-56 राइफल मिली है। इसके साथ ही एके राइफल की 4 मैगजीन, 8 गोलियां, 1 कैसियो की रिस्ट वाॅच, दवाइयां और कुछ अन्य सामग्रियां बरामद हुई हैं। बरामद कई सामान पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed