फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   protest in pulwama

सीआरपीएफ को जमीन हस्तांतरण के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in pulwama
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के ओखो काकापोरा में शनिवार को सीआरपीएफ को जमीन हस्तांतरण के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है कि सरकार इस फैसले पर दोबारा विचार करे। इस दौरान ‘न्याय दो, निर्णय वापस लो’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले प्रशासन ने क्षेत्र में लगभग 100 कनाल भूमि को अर्धसैनिक बल को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से चिह्नित किया था। इस जमीन पर सीआरपीएफ का बड़ा कैंप लगाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि वे सरकार को इस जमीन पर सीआरपीएफ कॉलोनी बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे इस समस्या का समाधान निकालेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। स्थानीय पंचायत समिति के गुलाम हसन पंडित, रूबीना अख्तर और गुलाम मोहिउदीन ने भी फैसले की समीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed