फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   poltical news,mehboba mufti

जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए केंद्र जिम्मेदार: महबूबा

विज्ञापन
poltical news,mehboba mufti
श्रीनगर। आतंकी हमले में मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के घर पहुंचीं पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। पीडीपी ने हाल में हुई नागरिक हत्याओं के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को जिम्मेदार बताते हुए इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

सुपिंदर कौर के अलूचीबाग स्थित घर पर परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने के बाद महबूबा ने कहा कि प्रदेश में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद और उससे पहले उठाए गए गलत कदम कश्मीर में तेजी से बिगड़ते हालात के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सुपिंदर के छोटे-छोटे बच्चे हैं अब वह कहां जाएंगे?
विज्ञापन

आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सिख भाई हमारे साथ रहे हैं। इन्होंने बीते समय में हमारे कठिन समय में हमारा साथ दिया है। उन पर भी हमला किया गया है जो बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पीडीपी के मार्च को बनाया नाकाम
इस बीच पीडीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सिटी सेंटर लाल चौक की ओर मार्च करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में स्थिति चिंताजनक है और इन घटनाओं ने जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति के झूठे प्रचार को उजागर कर दिया है। लोगों की हत्या प्रशासन की विफलता है वह हमारी रक्षा नहीं कर पा रहा। हम इसके लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को जिम्मेदार मानते हुए उनसे इस्तीफे की मांग करते हैं। यहां आज कोई भी कश्मीरी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed