{"_id":"6a947934f3f039805d07a5b4","slug":"according-to-the-meteorological-department-light-rain-is-likely-in-some-parts-of-kashmir-today-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: गर्मी से नहीं मिली राहत, सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा पारा, घाटी में आज हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: गर्मी से नहीं मिली राहत, सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा पारा, घाटी में आज हो सकती है हल्की बारिश
Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। सुबह-सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में रविवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद भी नहीं है। सोमवार को सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। सुबह-सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 1 सितंबर को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर खासकर जम्मू डिवीजन के कुछ जिलों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 2-10 सितंबर को मौसम आम तौर पर सूखा रहेगा; सुबह-सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।