अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: कुलगाम में काफिले की तीन बसों की टक्कर; दस से अधिक श्रद्धालु घायल
Amarnath Yatra Bus Accident: कुलगाम के खुडवानी इलाके में अमरनाथ यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी अनंतनाग भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी क्षेत्र में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा काफिले के दौरान तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा टैचलू क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब बालटाल की ओर जा रहे यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। क़ैमोह अस्पताल के एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि करीब नौ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टर ने बताया सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बेहतर उपचार और औपचारिकताओं के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है।
प्रशासन ने यात्रियों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की एक बस का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा दो बसों की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पहले पास के पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, फिर उन्हें जीएमसीअनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#WATCH | Anantnag, J&K | A J&K Police Officer says, "We reached there and evacuated all the passengers. First, we took them to the nearby PHC and then brought them here. The accident was a result of a collision between two buses." https://t.co/XeJiwM7pI4 pic.twitter.com/EQuWwZjZzR
— ANI (@ANI) July 13, 2025
जीएमसी अनंतनाग के ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डॉ. तारिक ने बताया कि अस्पताल में 8-10 घायल लाए गए हैं। ज़्यादातर को सिर में चोटें आई हैं, लेकिन ऑर्थोपेडिक दृष्टि से सभी स्थिर हैं। एक व्यक्ति को सीने में गंभीर चोट है और उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा, बाकी को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
#WATCH | Anantnag, J&K | Bus carrying pilgrims returning from Amarnath Yatra meets with an accident in J&K's Kulgam. The injured have been admitted to the hospital.
— ANI (@ANI) July 13, 2025
Orthopaedic Doctor at GMC Anantnag, Dr Tariq says, "We have 8-10 people here. Most of them have injuries on their… https://t.co/XeJiwM6RSw pic.twitter.com/C8MK5QJqdx
एक घायल यात्री भगीरथ, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर से हैं, उसने बताया कि उन्हें आंख के पास चोट लगी है, लेकिन अस्पताल में इलाज और व्यवस्थाएं अच्छी हैं। एक अन्य घायल ने बताया कि कुल 10-11 लोग घायल हुए हैं और सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। वे अमरनाथ यात्रा के बाद वैष्णो देवी जा रहे थे। सुबह 3 बजे निकले थे और रास्ते में दुर्घटना हो गई। घायलों को समय पर इलाज मिल रहा है।
#WATCH | Anantnag, J&K | Bus carrying pilgrims returning from Amarnath Yatra meets with an accident in J&K's Kulgam. The injured have been admitted to the hospital.
— ANI (@ANI) July 13, 2025
Bhagirath, an injured man says, "I am from Mandsaur in MP. We had come for the yatra. The accident happened in… pic.twitter.com/4PhKaDz9Z4
#WATCH | Anantnag, J&K | Bus carrying pilgrims returning from Amarnath Yatra meets with an accident in J&K's Kulgam. The injured have been admitted to the hospital.
— ANI (@ANI) July 13, 2025
An injured man says, "10-11 people have been injured. All were from MP. We were going from Amarnath to Vaishno… pic.twitter.com/41snJ6oh7j