फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   One person captured by security forces in Bisaran, he was wearing a bulletproof jacket cover.

Pahalgam Attack: बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था शख्स, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार; पहलगाम में मचा हड़कंप

Tue, 06 May 2025 05:35 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 06 May 2025 05:35 PM IST
सार

सुरक्षाबलों ने बायसरन में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो बुलेटप्रूफ जैकेट कवर पहने हुए था। 

विज्ञापन
One person captured by security forces in Bisaran, he was wearing a bulletproof jacket cover.
सुरक्षाबल - फोटो : ani

विस्तार

सुरक्षाबलों ने बायसरन इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। वह बुलेटप्रूफ जैकेट का कवर पहने हुए था, जिससे उस पर शक हुआ। यह जगह पहलगाम हमले की साइट के पास स्थित है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

पुंछ सेक्टर में एलओसी पार करता पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक
आज सुबह ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सीमा पार करते समय गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह व्यक्ति सीमा पार आया या किसी नियोजित घुसपैठ की मंशा से।


सेना और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस घटना की व्यापक जांच कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर की जाएगी। सेना ने कहा कि किसी भी सुरक्षा चूक की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। घटना के बाद LoC पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या सुरक्षा खतरे को जल्दी से रोका जा सके।



यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश: पुंछ में LOC पार कर आया पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, साजिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed