{"_id":"2d08d9710fa385e356fb4ba446cff1cd","slug":"murhrm-valley-marches-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्हरम पर घाटी में जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्हरम पर घाटी में जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में शिया समुदाय के लोगों ने रविवार को घाटी में मुर्हरम के मौके पर जुलूस निकाला। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी घाटी में कर्फ्यू जैसी सख्ती रही। घाटी के विभिन्न शहरों में शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाल कर इमाम की शहादत पर मातम मनाया।
विज्ञापन
शिया समुदाय के लोगों ने कोठी बाग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अबी गुजर और करालखुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुरु बाजार से जुलूस निकाला जो राम मुंशी बाग के डलगेट पर संपन्न हुई। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को नजर में रखते हुए काफी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए कुछ इलाकों में धारा 144 भी लागू की गई थी जिससे सभी इलाकों में कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। उन्होंने बताया कि शाहिद गुंज, बटमालू, शेरगड़ी, करण नगर, मईसुमा, राम मुंशीबाग, कोठी बाग, करालखुद और परीमपोरा पुलिस थाने के अंतर्गत शहर शामिल थे। गौरतलब है कि नब्बे के दशक में घाटी में आतंकवाद फैलने के दौरान से इन इलाकों में मुर्हरम के मौके पर जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन