फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   MP Cm Visit Lal Chowk

Srinagar News: एमपी के मुख्यमंत्री ने लाल चौक का किया दौरा, घाटी के हालात को बताया सामान्य

विज्ञापन
MP Cm Visit Lal Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक का दौरा कर वहां कुछ समय बिताया और कहा कि कश्मीर घाटी के हालात सामान्य हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास जताया कि कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति लगातार मजबूत हो रही है तथा अमरनाथ यात्रा का आयोजन सफल और सुरक्षित ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। श्रीनगर दौरे के दौरान उन्होंने लाल चौक का भ्रमण किया और कश्मीर के मौजूदा हालात तथा अमरनाथ यात्रा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed