{"_id":"6b05f5849132e11ec60a2e9b","slug":"mehbooba-mufti-said-amarnath-is-a-pilgrimage-site-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1070719-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ तीर्थस्थल है, पर्यटन स्थल नहीं : महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ तीर्थस्थल है, पर्यटन स्थल नहीं : महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
पुलिस ने महबूबा मुफ्ती को चंदनवाड़ी जाने से रोका। संवाद
- फोटो : वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़े पैमाने पर हो रहे सड़क निर्माण और खोदाई कार्यों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अपील की है कि वे कश्मीर के पारिस्थितिक रूप से बेहद नाजुक हिमालयी तंत्र को खतरे में डालने वाली इन विकास परियोजनाओं पर पुनर्विचार करें।
मंगलवार सुबह महबूबा मुफ्ती दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित उच्च जोखिम वाली हिमनद झील शेषनाग के पास भारी मशीनरी और बुलडोजर चलाए जाने के वायरल वीडियो के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए निकली थीं। उनके साथ पार्टी विधायक वहीद पर्रा, आगा सैयद मुंतजिर मेहदी और शब्बीर मीर भी मौजूद थे। जब पीडीपी नेताओं ने चंदनवाड़ी से शेषनाग की ओर पैदल बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
इस रोक पर कड़ा ऐतराज जताते हुए महबूबा ने कहा, सुरक्षा का क्या कारण है? मैं यह लिखकर देने को तैयार हूं कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, आज जब पुलिस ने मुझे शेषनाग की ओर बढ़ने से रोका, तो मेरी सबसे बड़ी आशंकाएं सच साबित हो गईं। इस नाजुक ग्लेशियर पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे निर्माण को लेकर सवाल लगातार गहरे होते जा रहे हैं। आज जो कुछ छिपाया जा रहा है, वह कल मानव निर्मित आपदा का रूप ले सकता है। अमरनाथ गुफा, यात्रा और आसपास के पहाड़ों को एक समग्र पारिस्थितिक इकाई के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए।’’’’ चंदनवाड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुगम बनाने के नाम पर ग्लेशियरों, जंगलों, जल निकायों और पारिस्थितिक संतुलन की कीमत पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य नहीं होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, यात्रा के नाम पर आप पारिस्थितिक रूप से बेहद संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में इतनी विशाल सड़कें बना रहे हैं और भारी मशीनरी तैनात कर रहे हैं। क्या आपने देखा है कि उत्तराखंड में क्या हुआ, जहां हर साल भूस्खलन और बाढ़ आती है? क्या आपने देखा है कि नेपाल में क्या हुआ? आपने उत्तराखंड की स्थिति भी बिगाड़ दी। वहां भी आपने आस्था के केंद्र तीर्थयात्रा को एक पर्यटन स्थल में बदल दिया।