फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Ladakh Tourism, Mumbai Exhibition, Cultural Fest

Srinagar News: लद्दाख पर्यटन ने मुंबई में अपनी विविध पर्यटन संभावनाओं का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Leh, Ladakh Tourism, Mumbai Exhibition, Cultural Fest
लेह। लद्दाख पर्यटन ने भारत और एशिया की प्रमुख ट्रैवल ट्रेड प्रदर्शनी में से एक आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट 2026 में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यह प्रदर्शनी 5 से 7 फरवरी तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के अनोखे प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया 200 वर्ग मीटर का आकर्षक लद्दाख पर्यटन मंडप पर्यटन एवं संस्कृति सचिव लद्दाख संजीत रोड्रिग्स द्वारा उद्घाटित किया गया। ओटीएम 2026 में लद्दाख से लगभग 40 पर्यटन हितधारक भाग ले रहे हैं जो क्षेत्र के पर्यटन उद्योग के व्यापक प्रतिनिधित्व को दर्शाता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर संजीत रोड्रिग्स ने कहा कि ओटीएम 2026 में लद्दाख की भागीदारी केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत लद्दाख को वर्षभर खुला रहने वाला, सतत और उच्च-मूल्य पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओटीएम जैसे मंच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ साझेदारी मजबूत करने, लद्दाख की विविध पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने तथा क्षेत्र की विशिष्ट पारिस्थितिकी, संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखने वाली जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं को उजागर करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed