फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Khelo India Winter Games, Women Ice Hockey Final, Toada, Ladakh And ITBP

Srinagar News: महिला आइस हॉकी में लद्दाख और आईटीबीपी के बीच खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
Leh, Khelo India Winter Games, Women Ice Hockey Final, Toada, Ladakh And ITBP
लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तहत गुपुक्स झील में लॉन्ग ट्रैक स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर में - फोटो : संगठन
खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026: लेह में शून्य से नीचे तापमान फिर भी आसमान पर एथलीटों का जोश हाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच लद्दाख में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 में साहस और रोमांच चरम पर है। शुक्रवार के मुकाबलों के बाद महिला आइस हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। मेजबान लद्दाख और आईटीबीपी की महिला टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।
हाल ही में छत की सुविधा से लैस हुए अत्याधुनिक एनडीएस स्टेडियम इंडोर आइस हॉकी रिंक में महिला सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में लद्दाख की महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश को 14-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल आईटीबीपी और चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें आईटीबीपी ने चंडीगढ़ को 10-1 से करारी शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में प्रवेश किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। ये मैच खास रहेगा क्योंकि पिछले साल 2025 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं। तब लद्दाख ने आईटीबीपी को 4-0 से हराया था। इस बार आईटीबीपी की टीम बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के आइस हॉकी मुकाबले में सेना की टीम सेमीफाइनल में
आइस हॉकी मुकाबले के पुरुष वर्ग में गत विजेता सेना की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 11-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये मुकाबला सेना के होम ग्राउंड लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर रिंक पर हुआ। सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की दूसरे स्थान की टीम आईटीबीपी से होगा। ग्रुप-बी में मेजबान लद्दाख शीर्ष पर है। दोनों पुरुष सेमीफाइनल मुकाबले भी शनिवार को खेले जाएंगे।

बाधित रही स्पीड स्केटिंग

जहां आइस हॉकी के मुकाबले जारी हैं वहीं मौसम ने ओपन-एयर प्रतियोगिताओं को प्रभावित किया है। गुपुक्स झील पर आयोजित 1000 मीटर लॉन्ग ट्रैक स्पीड स्केटिंग फाइनल प्रतियोगिता खराब दृश्यता और ट्रैक की स्थिति के कारण बाधित हुई। खराब दृश्यता और 333 मीटर लंबे ट्रैक की स्थिति के कारण महिला फाइनल रेस को मध्य चरण में रोकना पड़ा जबकि पुरुषों की रेस शुरू ही नहीं हो सकी। आयोजक शेष प्रतियोगिताओं को पूरा करने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस केंद्र शासित प्रदेश में कई सप्ताह बाद बर्फबारी हुई है।


...और अब मौसम पर निगाहें
खेलो इंडिया शीतकालीन खेल शनिवार को अपने पांचवें दिन में प्रवेश करेंगे जिसमें आइस हॉकी के फाइनल मुकाबले आकर्षण का केंद्र होंगे। सभी की निगाहें मौसम पर भी टिकी रहेंगी ताकि अन्य प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से चल सकें। मौसम की स्थिति अब भी अस्थिर बनी हुई है जिसके चलते लॉन्ग ट्रैक स्पीड स्केटिंग पुरुष फाइनल प्रतियोगिता ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed