{"_id":"69518a4848a60493bb0db4c3","slug":"leh-bridge-contruction-approval-peoples-thanks-numbra-valley-srinagar-news-c-264-1-sr11004-108608-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शात्से-तक्सना पुल परियोजना की स्वीकृति पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शात्से-तक्सना पुल परियोजना की स्वीकृति पर जताया आभार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। नुब्रा घाटी के मुर्गी गांव के आमा त्सोगस्पा के सदस्यों एवं गांववासियों ने लंबित शात्से-तक्सना पुल परियोजना की स्वीकृति के लिए भारत सरकार और स्थानीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए एक जीवनरेखा बताया है।
आमा त्सोगस्पा मुर्गी द्वारा जारी एक बयान में गांववासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताया जिसने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि सेतु बंधन योजना के तहत 93.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ इस पुल परियोजना को मंजूरी दी। यह पुल लंबे समय से लोगों की मांग रही है और इससे क्षेत्र में संपर्क, सुरक्षा तथा सामाजिक-आर्थिक विकास में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल और पूर्व पार्षद त्सेरिंग संडुप के महत्वपूर्ण हस्तक्षेप से सेना के साथ समन्वय कर शीतकाल के दौरान शात्से-तक्सना मार्ग पर एक अस्थायी बेली ब्रिज की स्वीकृति संभव हो सकी जिससे स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
बयान के अंत में क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक आवश्यकता को पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और नेताओं के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया गया तथा आशा जताई गई कि यह पुल परियोजना मुर्गी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए दीर्घकालिक लाभ लेकर आएगी।